जिला प्रशासन द्वारा भारी बारिश और खराब मौसम के चलते 6 अगस्त से बंद की गई प्रसिद्ध किन्नौर कैलाश यात्रा बुधवार को फिर से शुरू हो गई है। यात्रा के फिर से शुरू होते ही 144 श्रद्धालुओं का पहला जत्था दर्शन के लिए रवाना हुआ।
प्रशासन और यात्रा कमेटी ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे कर लिए गए हैं। हाल ही में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को ठीक कर दिया गया है और तंगलिंग खड्ड पर पूरी तरह से टूट चुके पुल का भी दोबारा निर्माण किया गया है। अब यात्रा का मार्ग अब सुरक्षित है और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
उधर , उपमंडलाधिकारी कल्पा एंव जिला पर्यटन अधिकारी अमित कल्याइक ने बताया कि किन्नौर कैलाश यात्रा को बुधवार से शुरू किया है। उन्होंने कहा सभी श्रद्धालुओं से अपी ल है कि प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों को पालन करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।