फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur Festival: रूबी नेगी बनीं मिस किन्नौर, सुरभि प्रथम रनरअप और सुनीता संकेड

Sat, 02 Nov 2024 11:48 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ

सार

सभी विजेताओं को महिला कल्याण परिषद की सलाहकार सुशीला नेगी और ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. उत्तम चौहान ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन
रूबी नेगी बनीं मिस किन्नौर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव में रूबी नेगी मिस किन्नौर बनीं। प्रथम रनरअप सुरभि और संकेड रनरअप सुनीता रहीं।  सभी विजेताओं को महिला कल्याण परिषद की सलाहकार सुशीला नेगी और ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. उत्तम चौहान ने सम्मानित किया। मिस  किन्नौर को 50 हजार रुपये, प्रथम रनरअप 30 हजार और सेकंड रनरअप को 20 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


रिकांगपिओ के खेल स्टेडियम में आयोजित मिस किन्नौर प्रतियोगिता में 16 युवतियों ने भाग लिया। मिस किन्नौर प्रतियोगिता में सबसे पहले युवतियों का परिचय राउंड करवाया गया। दूसरे राउंड में कैटवॉक का आयोजन किया गया। राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आयोजन में सहयोग दिया। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर एसपी अभिषेक शेखर, एसडीएम डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त ओपी यादव समेत गणमान्य लोग माैजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें