जाखो राखे सांई मार सके ना कोई यह कहावत बड़ा कंबा सड़क हादसे में पूरी तरह सुरक्षित बचे 24 वर्षीय युवक उदेव सिंह पर सटीक बैठती है। वह हादसे के समय दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो कैंपर में सवार था। लेकिन हादसे में पूरी तरह सुरक्षित बच गया। उसके चेहरे में हादसे का खौफ साफ दिखाई दे रहा है।
उदेव ने कहा कि जीप अनियंत्रित होने के कारण सड़क से नीचे गिर गई। हादसा इतनी जल्दी हुआ कि पता नहीं चला। हादसे से पहले सभी लोग एक-दूसरे से बातचीत और हंसी मजाक कर रहे थे। उन्हें क्या पता था कि यह पल उनका आखिरी पल है।
इसके बाद अचानक जीप गिर गई। साथ ही बताया कि जब जीप गिरी तो वह छिटक कर सड़क से 10 से 15 मीटर नीचे ही ढांक में गिर गया। अन्य सभी साथी गाड़ी के साथ और नीचे चले गए।