फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 24 घंटों के भीतर दो और बड़े सड़क हादसे, 24 की मौत

Sun, 22 May 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)/ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
किन्‍नौर में बहन की शादी के बाद उसे ससुराल छोड़कर घर लौट रहे सगे भाई समेत 13 युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवभूमि हिमाचल में बीते 24 घंटों के भीतर दो और बड़े सड़क हादसे हुए हैं। किन्नौर के छोटा कंबा में शुक्रवार रात बोलेरो कैंपर जीप खाई में गिर गई। हादसे में 13 युवकों की मौत हो गई। वहीं, शनिवार सुबह 11.30 बजे शिमला के ठियोग में बजरोली पुल के पास सरकारी बस खाई में गिर गई।
विज्ञापन


इसमें 11 सवारियों की मौत और दो दर्जन घायल हुए हैं। वहीं, चंबा के चौहड़ा में शुक्रवार शाम पांच बजे हुए हादसे के तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया है। हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 17 पहुंच गया है। तीन हादसों में 41 लोगों की मौत से हर कोई सन्न है।

शादी के बाद बहन के घर से लौटते खाई में गिरी बोलेरो, 13 की मौत
बहन की शादी के बाद उसे ससुराल छोड़कर घर लौट रहे सगे भाई समेत 13 युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा किन्‍नौर जिले में हुआ शुक्रवार रात 10 बजे बोलेरो कैंपर (एचपी 26 ए 1197) चौरा-बड़ा कंबा संपर्क मार्ग पर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक भी घायल हो गया है।
विज्ञापन


हालांकि, उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। मरने वालों में नौ युवक एक ही गांव बड़ा कंबा के हैं। बोलेरो भावा घाटी के बेई से बड़ा कंबा की ओर आ रही थी। छोटा कंबा के समीप पहुंचते ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में जा गिरी। बोलेरो में कुल 14 युवक सवार थे। 12 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने रामपुर अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया।

उधर, सूचना मिलते ही ज्यूरी से आईटीबीपी और भावानगर से पुलिस जवान रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गए। रात को ही कुछ शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया। एसडीएम भावानगर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये और घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी गई है।

किन्नौर हादसे में इनकी गई जान
श्रवण कुमार (31) निवासी शोरंग, रविंद्र कुमार (32) निवासी शोरंग, संजीव कुमार (34) निवासी बड़ाकंबा, पवन कुमार (18) बड़ाकंबा, दीपक (24) बड़ाकंबा, श्रवण कुमार (28) बड़ाकंबा, योगेश कुमार (18) छोटाकंबा, दुर्गा सिंह (24) बड़ाकंबा, राजेंद्र कुमार (23) बड़ाकंबा, वाहन चालक मुकेश कुमार (25) बड़ाकंबा, अरविंद (16) निवासी ख्यूंच कूट तहसील रामपुर और अभिषेक (18)

गांव घरशु, हरि कृष्ण (25) बड़ाकंबा की मृत्यु रामपुर अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई। घायल की पहचान उदय सिंह (24) बड़ाकंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 304, 279 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। एसएपी किन्नौर खुशाल शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिए हैं। उधर, विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, उमेश नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, सूरत नेगी ने हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा: ठियोग में एचआरटीसी बस गिरी, 11 यात्रियों की मौत

एचआरटीसी की बस बजरोली पुल के पास 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 11 यात्रियों की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिमला के लक्कड़ बाजार से कुटागन के लिए रवाना हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस (एचपी 42-0958) बजरोली पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे बस 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 11 यात्रियों की मौत हो गई। दो दर्जन यात्री बुरी तरह से घायल हैं। हादसे की वजह तीखा मोड़ बताया जा रहा है।

हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और तीन महिलाओं समेत चार यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पांच यात्रियों ने ठियोग अस्पताल में दम तोड़ा जबकि दो की मौत आईजीएमसी में हुई। बस ड्राइवर और पांच साल का एक बच्चा भी इस हादसे में मारे गए हैं।

मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। उधर, घायलों को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 21 यात्रियों को आईजीएमसी रेफर किया गया है। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम संभाल लिया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

बस हादसे में इनकी गई जान
मृतकों में शांति देवी उद्यान विभाग नवबहार 56 वर्ष, रीना देवी पत्नी श्याम सिंह मनयाणा चनेर ठियोग 21 वर्ष, वीरेंद्र कुमार वजाह चौपाल 21 वर्ष, ड्राईवर परविंदर कुमार सुपुत्र पंजाब सिंह करसाड़ लड़बडोल मंडी 40 वर्ष, प्रोमिला पत्नी पूर्ण शर्मा जुब्बल ग्यानल 47 वर्ष, सुखराम चौपाल, रीना पत्नी रामलाल नेरवा, मनसा राम पुत्र ध्यानु गांव मानु नेरवा 40 वर्ष, नैतिक पुत्र रीना पत्नी राम लाल, अख्तर हुसैन पुत्र गुलाम हैदर, वृंदा गुलेरिया पत्नी घनश्याम गुलेरिया गांव गडरी बख्शाल शामिल हैं।

बीते दिन का हादसा .....तीसरा---चौहड़ा डैम हादसे के तीन और घायलों ने तोड़ा दम, 17 पहुंचा आंकड़ा
डलहौजी (चंबा)। चौहड़ा डैम साइट में शुक्रवार शाम को हुए निजी बस हादसे के तीन और घायलों ने शनिवार को दम तोड़ दिया है। मृतकों की संख्या 17 हो गई है।  29 लोग गंभीर घायल हैं। हादसे का शिकार अक्षय कुमार (18) निवासी राजनगर, शिव कुमार (50)

निवासी देवगाह सलूणी और सिमरन टंडन (10) निवासी चकलू की मौत हो गई। इन्होंने पठानकोट और टांडा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज पठानकोट, टांडा मेडिकल कॉलेज, एनएचपीसी हॉस्पिटल चंबा में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें