फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खुशविक्रम 9,981 और आशा ने 4,443 वोटों के अंतर से जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती नगर से नेहा 2,891, खटनोल से प्रभा 2,639 मतों से जीतीं
विज्ञापन

कलबोग की रेखा चौहान ने 244 मतों से हासिल की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला परिषद के चुनाव में इस बार कई राजनीतिक संकेत सामने आए हैं। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले चमियाना वार्ड में भाजपा प्रत्याशी खुशविक्रम सेन ने जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भूपेंद्र कंवर को 9,981 मतों के अंतर से हराया। वहीं क्यार वार्ड की आशा कंवर ने संजना चौहान को 4,443 मतों से पराजित किया। इतने बड़े अंतर से मिली जीत के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं विपक्षी खेमे में भविष्य में इस बढ़त को चुनौती देने को लेकर मंथन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जिले में जिला परिषद सदस्यों के लिए 25 वार्डों में चुनाव हुए। इनमें पहली बार चुनावी मैदान में उतरे 29 वर्षीय खुशविक्रम सेन ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। इनकी इस उपलब्धि से विपक्षी खेमे में हलचल है, वहीं दूसरी ओर इतने बड़े जीत के अंतर ने उनके मजबूत जनाधार को भी दर्शाया है। इससे क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। सरस्वती नगर वार्ड से नेहा ने 2,891 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। खटनोल वार्ड से प्रभा ने 2,639 मतों से जीत हासिल की। कलबोग वार्ड की रेखा चौहान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 244 मतों से पराजित कर टॉप पांच विजेताओं में स्थान बनाया। इन बड़े जीत के अंतर से स्पष्ट है कि कई वार्डों में चुनावी मुकाबला एकतरफा रहा। जिला परिषद और बीडीसी चुनाव का परिणाम घोषित होते ही देर रात मतगणना केंद्रों के बाहर जश्न का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें