फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह बोले- युवाओं के लिए ऑनलाइन रोजगार मेले लगेंगे

Mon, 17 Jan 2022 08:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए ऑनलाइन रोजगार मेले लगेंगे। श्रम एवं रोजगार विभाग से संबंधित डाटा भी ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए ऑनलाइन रोजगार मेले लगेंगे। कोरोना महामारी के कारण रोजगार मेलों में बाधा आई है। श्रम एवं रोजगार विभाग से संबंधित डाटा भी ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा। उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए और सक्रिय दृष्टिकोण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


बिक्रम ने कहा कि प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में उद्योगों का योगदान निरंतर बढ़ा है। उन्होंने कोरोना संकट काल के दौरान राज्य में स्वास्थ्य अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए उद्योग जगत के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव दिए। बैठक में निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, श्रम आयुक्त रोहित जमवाल,  अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें