फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के हर जिले में बनेंगे खेलो इंडिया सेंटर, साहसिक खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा

Tue, 14 Jul 2020 05:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने विभिन्न राज्यों के खेल मंत्रियों के साथ मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। प्रदेश के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि खेलों के विकास के राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया’ में प्रदेश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को राज्य के हर जिले में खेलो इंडिया सेंटर बनाए जाएंगे। कहा कि खेलो इंडिया जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के युवाओं और बच्चों में खेल गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि वन स्टेट, वन स्पोर्ट्स के तहत राज्य में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में शीतकालीन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलों से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं से भी विचार-विमर्श किया जाएगा। हिमाचल में साइक्लिंग की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश में नए साइक्लिंग ट्रैक्स भी चिह्नित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत खेल प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं होने की स्थिति में राज्य में खेलों से जुड़ी अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना में इंदिरा गांधी खेल परिसर की तर्ज पर शिमला में अन्य खेल परिसर स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं सचिव अमिताभ अवस्थी सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें