फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिमाचल में मोदी नहीं, कांग्रेस के साथ हैं मुस्लिम'

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ख्वाजा खलील उल्लाह ने कहा है कि प्रदेश का मुस्लिम समुदाय मोदी नहीं कांग्रेस के साथ है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी कभी भी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुस्लिम कांग्रेस के साथ हैं और इसी पार्टी को समर्थन देंगे।

चुनाव से पहले आई इस प्रतिक्रिया से चर्चाओं का माहौल चरम पर पहुंच गया है। हालांकि प्रदेश में मुस्लिमों की संख्या ज्यादा नहीं है लेकिन इनका समर्थन दोनों पार्टियों के लिए काफी अहम रहता है।
विज्ञापन

लगाया आरोप, न्याय नहीं दे सकते नमो

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा हमेशा एक ही समुदाय का सोचते आए हैं। वे कभी भी सभी देशवासियों के साथ न्याय नहीं कर सकते हैं।

पहले भी इस बात की सच्चाई सामने आ चुकी है। अध्यक्ष ने कहा कि देश को मोदी का नेतृत्व आगे नहीं ले जा सकता है।

ऐसे में वे और उनसे जुड़ा समुदाय कांग्रेस और वीरभद्र की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार के साथ है।
विज्ञापन

हिमाचल में किया कांग्रेस को जिताने का दावा

ख्वाजा खलील उल्लाह ने रविवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल में चारों सीटों पर कांग्रेस ही जीतेगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का हिमाचल में एक मजबूत जनाधार है।

इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के सदस्य मुफ्ती मोहम्मद शफी कासमी ने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों का भला केवल कांग्रेस ने ही किया है।

मुस्लिम समुदाय का कांग्रेस में ही भरोसा है। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के सदस्य मुश्ताक कुरैशी भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें