स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाईफाई पर काम करने वाले एटीएम या क्रेडिट कार्डों को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (एफएफआईडी) ब्लॉक करने वाले कवर या लेदर पर्स में रखें। पुलिस ने ऐसी अपील उन शिकायतों के सामने आने के बाद की है, जिनमें शातिर बिना कार्ड इस्तेमाल किए ही पीड़ितों के खातों से पैसा साफ कर रहे हैं। एडिशनल एसपी साइबर क्राइम नरवीर राठौर ने कहा कि जीएसएम स्किमर डिवाइस की मदद से इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है।