फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी बैंक के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बीओडी में लिया ये फैसला

Tue, 26 Feb 2019 06:43 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

केसीसी बैंक अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में कहा कि बैंक अपने सभी कर्मचारियों को एक जुलाई 2018 से चार फीसदी महंगाई भत्ता देगा। बैंक ने महंगाई भत्ते को 140 से बढ़ाकर 144 फीसदी कर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड के इस फैसले से बैंक के करीब डेढ़ हजार से अधिक कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। 2011 में भर्ती हुए 264 कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से वेतन वृद्धि और बैंक में 56 जलवाहक भर्ती करने का फैसला लिया है।

इसके अलावा दस साल पूरा कर चुके 10 दैनिकभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। बैंक बीओडी की बैठक में बैंक की 100वीं वर्षगांठ पर बैंक उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक चार करोड़ 45 लाख का बजट खर्च करेगा

साल 2011 में भर्ती हुए कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से वेतन वृद्धि का मामला एक अप्रैल 2013 से लंबित था। इन लंबित आर्थिक लाभों को देने के लिए बैंक चार करोड़ 45 लाख का बजट खर्च करेगा। 

बैंक 17 मार्च को 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। बैंक 17 मार्च से 16 अप्रैल तक टर्म लोन को आवेदन करने के लिए प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी। इसमें व्यक्तिगत वाहन ऋण, वाणिज्यिक वाहन ऋण, संपत्ति के खिलाफ और गैर कृषि क्षेत्र ऋणों की प्रोसेसिंग फीस में छूट दी जाएगी।

इसके अलावा बैंक से पैनल अधिवक्ताओं को दिए जाने वाले शुल्क में भी संशोधन किया गया है। कोर्ट में बैंक का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ताओं को केस की फीस 3000 से बढ़ाकर 5000 कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें