फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCC Bank: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने ऋण योजनाओं की ब्याज दरों को घटाया, ग्राहकों को राहत

Mon, 27 Jun 2022 07:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अपने ग्राहकों के लिए मानसून की नई सौगात लेकर आया है। महंगाई से लड़ते हुए जहां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और अन्य बैंक विभिन्न ऋणों की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अपने ग्राहकों के लिए मानसून की नई सौगात लेकर आया है। महंगाई से लड़ते हुए जहां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और अन्य बैंक विभिन्न ऋणों की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं, वहीं अपने ग्राहकों को बेहतरीन उपहार देते हुए कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने लगभग सभी तरह की ऋण योजनाओं में 0.25 से दो फीसदी तक ब्याज दरों में कटौती की है। 

विज्ञापन


बैंक ने पिछले 30 वर्षों से लगातार दर्ज किए गए लाभ में से इस बार सबसे बड़ा लाभ का आंकड़ा प्राप्त किया है जो कि साढ़े 87 करोड़ रुपये है। इससे पूर्व 2003 में बैंक ने लगभग 83 करोड़ रुपये लाभ अर्जित किया था। केसीसी बैंक के महाप्रबंधक अमित गुप्ता ने बताया कि अधिक से अधिक लोग बैंक की ऋण योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इसके लिए बैंक ने अपनी विभिन्न ऋण योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती की है। महाप्रबंधक ने कहा घटी हुई ब्याज दरों का लाभ न सिर्फ बैंक के साथ जुड़ने वाले नए ग्राहकों को मिलेगा। बल्कि मौजूदा ग्राहकों के ऋण खातों में भी घटी हुई ब्याज दरों के हिसाब से ही ब्याज की वसूली की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि नए ग्राहक घटी हुई ब्याज दरों का लाभ उठाने के लिए कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की नजदीकी शाखाओं से संपर्क कर सकते हैं। वहीं केसीसी बैंक चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि बैंक की ओर से अर्जित लाभ के चलते इस मानसून सीजन में बैंक ने ग्राहकों के लिए सभी तरह की ऋण योजनाओं में 0.25 से दो फीसदी तक ब्याज दरों में कटौती का फैसला लिया है। इससे नए ग्राहकों के साथ पुराने ग्राहकों को भी लाभ होगा और लोग अन्य बैंक की तुलना में कम दरों में पर ऋण ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें