फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के नाम पर ठगी, कहीं आपको तो नहीं आया मैसेज

Sun, 15 Jul 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के भोलेभाले लोग सदी के महा नायक अमिताभ बच्चन के फेक ऑडियो से शातिरों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया का सहारा लेकर शातिर केबीसी के लॉटरी लकी ड्रा के नाम पर 35 लाख रुपये की लॉटरी निकलने की बात कहकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिये मेसेज भेजकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। अब तक एसएमएस या ई-मेल पर लॉटरी निकले की सूचना दी जाती रही है, लेकिन अब सोशल मीडिया के जरिये केबीसी लॉटरी का पैसा जीतने पर बधाई संदेश देकर झांसा दिया जा रहा है। कुल्लू जिले में इस तरह के मेसेज कई लोगों को मिले हैं। जागरूक लोगों ने पुलिस से संपर्क साधा है कि यह लॉटरी और ऑडियो सही है या नहीं।

एडवाजरी जारी

एसपी शालिनी अग्निहोत्री
हालांकि, जिले में ठगी का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर ऐसे मेसेज आने की सूचना लगातार मिल रही है। पुलिस ने अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर भी एडवाजरी जारी कर दी है।

इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने लोगों से अपील की है कि कि व्हाट्सऐप और फेसबुक या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर केबीसी ऑफर से सावधान रहें।

यह नकली प्रस्ताव साइबर और ऑनलाइन धोखाधड़ी में लॉटरी धोखाधड़ी, नौकरी से संबंधित धोखाधड़ी, एटीएम पिन, पैन कार्ड, आधार नामांकन और इसी तरह की धोखाधड़ी जैसी नई प्रवृत्ति है।
विज्ञापन

ऐसे दिया जा रहा झांसा

ऑडियो में एक व्यक्ति बात कर रहा है। ऑडियो में कहा गया है कि वह केबीसी कौन बनेगा करोड़पति स्कीम से बात कर रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति में आपका स्वागत है। केबीसी में आल इंडिया आल सिम कार्ड का लकी ड्रा कंपीटिशन करवाए थे। इसमें 25 नंबर चयनित किए गए थे। इनमें कुछ नंबर लकी विनर हैं।

इनमें आपका यह नंबर भी शामिल है। आपके नंबर ने 35 लाख रुपये जीते हैं। इस संबंध में जानकारी के लिए एक पेपर भेजा गया है। उस पर लॉटरी नंबर है और हेड ऑफिस के नंबर भी शामिल हैं। जिन पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। ऑडियो में कौन बनेगा करोड़पति की बैकग्राउंड टोन भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें