फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूक्खू के बचाव में आए कौल सिंह, बोले- पार्टी दफ्तर में नहीं होता षड्यंत्र

Fri, 19 May 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के दफ्तर में सरकार के खिलाफ क्यों षड्यंत्र होगा। उनके ध्यान में ऐसी कोई बात नहीं आई है।
विज्ञापन


कहा कि सीएम के ध्यान में ऐसी कोई बात होगी तो वे ही जानें। हो सकता है कि सीआईडी की कोई रिपोर्ट होगी। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। 

कौल सिंह ने कहा कि हिमाचल में सरकार और संगठन के बीच अच्छा तालमेल है। सरकार ने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र को नीतिगत दस्तावेज बनाया है। इसमें दर्शाई गई तमाम योजनाओं को लागू किया है। कहा कि वे भी पूर्व में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के तमाम क्षेत्रों के दौरे किए। इनमें हिमाचल के कई दुर्गम इलाके भी शामिल रहे हैं। वर्ष 2012 के चुनाव में भी कांग्रेस इसीलिए सत्ता में आई थी, क्योंकि उस वक्त भी पार्टी ने खूब मेहनत की थी। 
विज्ञापन

पढ़िए क्या कहा था सीएम वीरभद्र सिंह ने 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को सोलन के अर्की में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का नाम लिए बगैर कहा था कि पार्टी कार्यालय मेें बैठे रहने और षड्यंत्र रचने से संगठन नहीं चलता है। अध्यक्ष को कार्यालय से निकलकर लोगों के बीच पहुंचना होता है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का काम अभी तक केवल दफ्तर से ही होता है। सीएम ने कहा था कि एक-दूसरे के खिलाफ षड्यंत्र रचकर कोई बड़ा नहीं हो सकता है। वे खुद पांच बार पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं, मगर उन्होंने अपने वक्त में कभी भी इस तरह के हालात नहीं बनने दिए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें