फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डंगे से गिरकर घायल हुए कश्मीर के युवक की उपचार के दौरान मौत

Wed, 06 Nov 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता में क्वार्टर के बाहर सफाई करते हुए डंगे से गिरा था
विज्ञापन

ठेकेदार के पास करता था काम, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डंगे से गिरकर घायल हुए कश्मीर के एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक झंडूता में एक ठेकेदार के पास काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहम्मद अलयास सेख (20) पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी गांव मलहार जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ समय से झंडूता में किराए के कमरे में रह रहा था। 27 अक्तूबर वह कमरे के बाहर सफाई कर रहा था। इसी बीच साथ लगते डंगे से नीचे गिर गया। उसे सिर सहित अन्य अंगों में चोट लगी। साथी उसे एम्स बिलासपुर ले गए। वहां उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार रात को उसने दम तोड़ दिया। मृतक मोहम्मद अलयास सेख के परिजनों को पहले ही सूचित कर दिया गया था। झंडूता थाना पुलिस ने साथियों और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें