फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: हमीरपुर में शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक पर लगा दिए भाजपा के झंडे, पूर्व सैनिकों ने जताया

Tue, 26 Jul 2022 08:36 PM IST
Krishan Singh असंवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हमीरपुर दौरे के दौरान पूरा शहर राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया। यहां तक कि शहीद स्मारकों को भी नहीं बख्शा गया। यहां जिला मुख्यालय पर कैप्टन मृदुल शर्मा चौक पर शहीद की मूर्ति और स्मारक बनाया गया है।
विज्ञापन
शहीद चौक पर भाजपा के झंडे लगाने पर पूर्व सैनिकों ने जताया एतराज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल विजय दिवस पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हमीरपुर दौरे के दौरान पूरा शहर राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया। यहां तक कि शहीद स्मारकों को भी नहीं बख्शा गया। यहां जिला मुख्यालय पर कैप्टन मृदुल शर्मा चौक पर शहीद की मूर्ति और स्मारक बनाया गया है। इस स्मारक के चारों तरफ राष्ट्रीय ध्वज के बजाय बीजेपी के झंडे लगा दिए गए। इस चौक पर भारतीय सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के जवानों की ओर से हर साल 26 जनवरी, 15 अगस्त, कारगिल विजय दिवस और सेना दिवस समेत अन्य विशेष मौकों पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है। पूर्व में जब इस शहीद स्मारक में अव्यवस्था का माहौल था तो सेना के जवानों ने खुद मोर्चा संभालते हुए इस चौक पर साफ-सफाई की थी, लेकिन मंगलवार को इस चौक पर राष्ट्रीय ध्वज के बजाय राजनीतिक पार्टी के झंडे लगाने से शहीद के परजिनों और अन्य पूर्व सैनिकों ने रोष प्रकट किया है। 

विज्ञापन


सेना में 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध, कारगिल युद्ध समेत विभिन्न आर्मी ऑपरेशन में 13 विभिन्न मेडल प्राप्त करने वाले कर्नल सरवण सिंह राणा ने बताया कि वह सुजानपुर के रहने वाले हैं और हमीरपुर में आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने और शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक पर राष्ट्रीय ध्वज के बजाय राजनीतिक पार्टियों के झंडों को देखकर मन बहुत दुखी हुआ। वहीं, स्मारक के समीप रेहड़ी-फड़ी लगाने को लेकर भी आपत्ति जताई। कर्नल राणा ने कहा कि उन्होंने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से इन झंडों को यहां से हटाने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन पर बात न होने से कहीं से कोई जवाब नहीं आया। देर शाम तक ये झंडे यहां से नहीं हटाए गए। कर्नल राणा ने शहीद चौक का सौंदर्यीकरण करने की भी मांग उठाई। उधर, उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा कि शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक पर पार्टी के झंडे लगाने बारे उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है और न ही किसी पूर्व सैन्य अफसर का फोन आया है। फिर भी मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें