फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ: कर्मचारियों से परेशानी है तो अपनी दोनों पेंशन छोड़ें कश्यप

Fri, 28 Jan 2022 04:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान समय में खुद दो पेंशन और सांसद का वेतन ले रहे हैं। वह सरकारी पैसा तीन जगह से ले रहे हैं और कर्मचारियों की पेंशन का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सांसद के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए महासंघ ने संवैधानिक हक के तहत पेंशन देने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महासचिव भरत शर्मा, संगठन के संस्थापक नरेश ठाकुर, प्रेस सचिव अजय बनियाल सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान समय में खुद दो पेंशन और सांसद का वेतन ले रहे हैं।

विज्ञापन


वह सरकारी पैसा तीन जगह से ले रहे हैं और कर्मचारियों की पेंशन का विरोध कर रहे हैं। इससे कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है। उन्हें यदि कर्मचारियों की पेंशन के प्रति इतनी ही दिक्कत है तो उन्हें अपनी दोनों पेंशन छोड़ देनी चाहिए। वर्तमान समय में उनकी पेंशन एक लाख से अधिक और वेतन भी एक लाख से अधिक है।

कर्मचारी अपना संवैधानिक हक मांग रहे हैं जिसे इन राजनेताओं की ओर से छीन लिया गया है। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि जहां एक तरफ सुरेश कश्यप कर्मचारियों की पेंशन बहाली को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं, वहीं अपनी पेंशन को लेकर मुस्कुरा कर चुप रहते हैं। 2017 में हुए चुनाव के समय भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में लिखा था।
विज्ञापन


लेकिन दुख की बात है कि इतने बड़े राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष आज कर्मचारियों की पेंशन के खिलाफ बोल रहे हैं। जबकि सरकार ने पेंशन बहाली के लिए कमेटी गठन के लिए अधिसूचना जारी की है। उन्होंने कहा कि महासंघ जल्द राज्य स्तरीय बैठक बुलाकर आगे की रणनीति बनाएगा। यदि सरकार जल्द कर्मचारियों की पेंशन बहाल नहीं करती तो इसका विरोध पूरे प्रदेश में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें