उधर, पुलिस थाना धर्मशाला के तहत एक महिला ने मांझी खड्ड के पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव शीला चौक के समीप भटेहड़ में बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला-खनियारा सड़क पर जुहल में मांझी पुल से कूदकर महिला ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। धर्मशाला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने भटेहड़ में महिला का शव बरामद कर लिया है। मृतक महिला की पहचान विक्रमा देवी (55) पत्नी बुद्धि सिंह निवासी सिद्धबाड़ी के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लकेर जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। धर्मशाला थाना के एसएचओ राजेश कुमार ने कहा कि सुबह 10 बजे के करीब महिला की मांझी खड्ड में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम शव की तलाश में जुट गई थी। वहीं शीला चौक के समीप भटेहड़ में महिला का शव खड्ड में बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर धर्मशाला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।