फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल का कांगड़ा भी कोरोना मुक्त, युवक की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 30 Apr 2020 09:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल का कांगड़ा जिला भी गुरुवार को कोरोना मुक्त हो गया। टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती जिले के अनूही गांव के संक्रमित युवक की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। यहीं पर भर्ती चंबा के भी युवक की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। दोनों शुक्रवार को डिस्चार्ज होने के बाद छेब में 14 दिन क्वारंटीन होंगे। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


 बता दें कि टांडा में भर्ती दोनों मरीज जालंधर से इसी माह नियमों की उल्लंघना करते हुए हिमाचल पहुंचे थे। जिसमें जवाली उपमंडल के अनूही गांव से सबंध रखने वाला व्यक्ति अपने घर पहुंच गया था, जबकि चंबा के सिंहुता से सबंध रखने वाले व्यक्ति को थुलेल में क्वारंटीन कर दिया गया था। इन दोनों के सैंपल जांच के लिए टांडा भेजे गए जिनकी पॉजटिव पाई गई थी।

30 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट सामान्य
जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों के 30 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच में सामान्य आई है। जिसमें पालमपुर के चार, पंचरुखी के छह, परागपुर के 11 व टांडा में आठ सैंपल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें