फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। लोअर सुनहेत के पास मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि स्कूटी के पीछे बैठी उसकी पत्नी घायल हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव सिहुंता ( नकेड़ खड्ड ) निवासी सतपाल ( 70 ) अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर पैतृक गांव बड़ा से लौट रहा था। लोअर सुनहेत के पास उनकी स्कूटी को पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में स्कूटी सवार दंपती घायल हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। जहां पर सतपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी कमलेश की हालत स्थिर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सतपाल के भाई की अभी कुछ दिन पहले ही मौत हुई थी औऱ उन्होंने बुधवार को हरिद्वार जाना था, जिसके चलते सतपाल व उसकी पत्नी शोक प्रकट करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें