फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी बैंक की एमडी को हटाने पर चेयरमैन सिपहिया ने दी सफाई

Thu, 08 Jun 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने कहा कि बैंक की एमडी राखिल काहलों को पद से हटाया नहीं गया है, बल्कि उन्हें प्रमोट किया गया है। अगर इसमें किसी को साजिश नजर आती है तो उनका कोई कसूर नहीं है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में सिपहिया ने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को अन्य लोग भी भ्रष्टाचारी ही नजर आते हैं।
विज्ञापन


कहा कि पिछली बार हुई भर्ती प्रक्रिया को भी पूर्व सीएम के कहने पर ही कोर्ट में चुनौती दी गई, लेकिन नतीजा बैंक के पक्ष में आया। सिपहिया ने कहा कि कुछ लोग भ्रांतियां फैलाकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी से दूर रखना चाहते हैं, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पूर्व परिवहन मंत्री द्वारा लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि सरकारी बसों में अपने भवन के लिए सरिया ढोने वाला व्यक्ति आज भ्रष्टाचार की बात कर रहा है।
विज्ञापन

100 क्या 500 करोड़ का कर्ज भी देंगे

सिपहिया ने कहा कि बैंक 100 करोड़ रुपये तो क्या 500 करोड़ रुपये का ऋण देने के लिए भी तैयार है। लेकिन इसके लिए ऋण लेने वाले व्यक्ति के कागजात पूरे होने चाहिए।

उनके कार्यकाल में तो प्रदेश भर में बैंक ग्राहकों को ऋण दे रहा है, लेकिन पिछले बोर्ड के कार्यकाल में केवल हमीरपुर शहर में ही 100 करोड़ के ऋण बांट दिए थे, जो आज एनपीए में चल रहे हैं। बैंक को फंसे ऋण की वसूली के लिए कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें