फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, शख्स की मौत पर परिजनों ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 26 Jan 2023 05:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा

सार

थी। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवारजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने गगल चौक पर लगभग 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक जम कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा के गग्गल थाना के अंतर्गत 21 जनवरी को हुई घटना के दौरान 45 वर्षीय सतपाल तलवाड को एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर गया था। जिसे तुरंत स्थानीय लोगों की सहायता से टांडा मेडिकल ने कॉलेज ले जाया गया। जहां 25 जनवरी को को उसकी मौत हो गई थी। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवारजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने गगल चौक पर लगभग 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक जम कर प्रदर्शन किया। और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की यह लोग मांग कर रहे थे किसी तरह आरोपी को पकड़ा जाए। तथा परिवार की अधिक से अधिक आर्थिक सहायता की जाए। 

विज्ञापन


बता दें कि मृतक सतपाल की 4 बेटियां हैं। जिनमें दो की शादी हो चुकी है दो अविवाहित हैं। इसलिए उसकी अधिक से अधिक मदद की परिजनों ने मांग की।  मौके पर पहुंचे कांगड़ा के एसडीएम नवीन तंवर और एसपी हितेश लखन पाल और डीएसपी मदन धीमान ने प्रदर्शनकारियों को लंबी बातचीत के बाद आश्वासन दिया कि 2 दिन में आरोपी फरार चालक पुलिस की हिरासत में होगा। और पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। गगल में जो पुलिस व्यवस्था की शिकायत है उसमें 15 दिन के भीतर सुधार लाया जाएगा। उधर आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन  समाप्त कर दिया। 

पंचायत प्रधान रेनू पठानिया, उप प्रधान भुवनेश चड्ड और व्यापार मंडल प्रधान दविंदर कोहली ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र पुलिस व्यवस्था में सुधार लाया जाए क्योंकि पुलिस की लापरवाही के कारण ऐसी परिस्थितियां पैदा हो रही है। हालांकि प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें