फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! इस बार भी वोट नहीं डालेगी 'रिवाल्वर रानी'

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इस बार भी अपना वोट नहीं डालेगी। कई फिल्म स्टार भले ही चुनाव प्रचार में जुटे हों लेकिन उनमें से कई ऐसे भी हैं जिनके पास वोट डालने तक का टाइम नहीं हैं।
विज्ञापन


कंगना का बलद्वाड़ा तहसील के अंतर्गत बस्सी भांवला पोलिंग बूथ के वोटर लिस्ट में नाम दर्ज है। मगर अपनी शूटिंग के चलते कंगना सात मई को वोट डालने नहीं आ पाएगी। वे आने वाली फिल्मी रिवाल्वर रानी के प्रमोशन में व्यस्त है और इन दिनों आस्ट्रेलिया में है।

मूल रूप से सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भांवला बस्सी की रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत हिमाचल की वोटर है।
विज्ञापन

आज तक एक बार भी नहीं डाला वोट

भले ही कंगना के पास वोट डालने के लिए टाइम नहीं है। लेकिन भांवला बस्सी पोलिंग बूथ के मतदाता सूची में कंगना रणौत का नाम दर्ज है।

जानकारी के अनुसार आज तक कंगना रणौत ने अपने बूथ पर वोट नहीं डाला। इस बार भी कंगना का वोट डालने के लिए पहुंचना मुश्किल है। आस्ट्रेलिया में होने के कारण कंगना से परिजनों का संपर्क भी नहीं हो रहा है।

कंगना के पिता अमनदीप का कहना है कि कंगना का वोटर कार्ड तो बना है। लेकिन व्यस्तता के चलते उसका पहुंचना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कंगना आस्ट्रेलिया में है जिससे संपर्क नहीं हो रहा है। कंगना से बात करने के बाद ही पता लगेगा कि उसने मुंबई में वोट दिया या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें