भाजपा का मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास है। कंगना ने कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा अगर प्रतिभा सिंह ने विक्रमादित्य को अच्छे संस्कार दिए होते तो वह इस प्रकार महिलाओं की अस्मिता व महिला विरोधी टिप्पणियां न करते। उन्होंने कहा कि कभी उन्हें एक महिला के मंदिरों में जाने से आपत्ति होती है तो कभी वो एक महिला के चरित्र पर सवाल उठाते हैं। विक्रमादित्य सिंह की पहचान फेसबुक के नेता के रूप में है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाना छोड़ कर वह खुद बताएं कि उन्होंने प्रदेश में क्या कार्य किए।