महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कंगना ने ट्विटर पर लिखा कि मुख्यमंत्री मैं आप की तरह अपने पिता की शक्ति और धन के नशे में नहीं हूं। रविवार को उद्धव ठाकरे ने कंगना का नाम लिए बिना मुंबई को पीओके यानि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर कहने वालों पर हमला करते हुए कहा था कि जिन लोगों के अपने राज्य में आजीविका का कोई साधन नहीं है, वे मुंबई आते हैं और इसके साथ विश्वासघात करते हैं।
विज्ञापन
जवाब में कंगना रणौत ने मुख्यमंत्री को भाई-भतीजावाद का उत्पाद कहा। उन्होंने कहा संजय राउत ने मुझे हरमखोर कहा था, अब उद्धव ठाकरे ने मुझे नमक हराम कहा, वह दावा कर रहे हैं कि अगर मुंबई ने मुझे आश्रय नहीं दिया होता तो मुझे मेरे प्रदेश में खाने को नहीं मिलता, आपको शर्म आनी चाहिए। मैं आपके बेटे की उम्र की हूं और आप इस तरह से एक खुद अपना मकाम हासिल करने वाली महिला से बात करते हैं।