फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: बुआ बनीं कंगना रणौत, सोशल मीडिया पर पोस्ट की नन्हे मेहमान की तस्वीरें

Fri, 20 Oct 2023 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

कंगना ने नन्हे मेहमान का नाम अश्वथामा रणौत रखा है। कंगना रणौत के भाई अक्षत ने साल 2020 में शादी की थी।
विज्ञापन
कंगना रणौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत बुआ बन गई हैं। उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है। कंगना की भाभी ऋतु ने बेटे को जन्म दिया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने भाई और भाभी को बधाई दी है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में कंगना के अलावा माता आशा रणौत, बहन रंगोली और भाई अक्षत भी काफी खुश दिख रहे हैं।  सोशल मीडिया में कंगना ने लिखा है कि आज इस सौभाग्यपूर्ण दिन पर हमारे परिवार को संतान प्राप्ति हुई है, मेरे भाई अक्षत रणौत और उनकी धर्मपत्नी रितु रणौत को सौभाग्य से पुत्र प्राप्ति हुई है।

इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अश्वथामा रणौत रखा है। आप सब हमारे परिवार के नए सदस्य को आशीर्वाद दें। हम अपनी असीम प्रसन्नता आप सब के साथ बांटते हैं।
विज्ञापन


कंगना रणौत के भाई अक्षत ने साल 2020 में ऋतु के साथ शादी की थी। सोशल मीडिया पर यूजर कंगना को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि कंगना अपनी बहन रंगोली के बेटे के साथ भी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें