फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में महंगा हुआ कामधेनु दूध, ये होंगे नए रेट

Fri, 23 Sep 2016 09:44 AM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में कामधेनु दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। 35 की बजाय अब 37 रुपये प्रति लीटर दूध मिलेगा जबकि पैकेट बंद आधा लीटर दूध 19.50 के बजाय 20.50 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन


इस दूध की सप्लाई राजधानी शिमला समेत बिलासपुर, सोलन, हमीरपुर और मंडी जिले में है। कामधेनु कृषक एवं उपभोक्ता हितकारी मंच का कहना है कि वर्ष 2014 में दूध के दाम बढ़ाए गए थे।

दावा किया गया है कि अब भी अन्य कंपनियों के मुकाबले कामधेनु दूध सस्ता है। मंच के अध्यक्ष नानक चंद का कहना है कि किसानों के हितों को देखते हुए दूध के दाम बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पहले संस्था ने अप्रैल 2014 में दूध के दाम बढ़ाए थे लेकिन अब मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़े हैं। नानक चंद का कहना है कि कामधेनु दूध बाजार में आने वाले अन्य कंपनियों के दूध से अब भी सस्ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें