कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक मंडल की बैठक शनिवार को धर्मशाला में हुई। बैठक में हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कमल नयन को सर्वसम्मति से बैंक का चेयरमैन चुना गया।
शनिवार को पदभार संभालने के बाद कमल नयन ने कहा कि बैंक के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। बैंक के साथ किसानों-बागवानों को जोड़ा जाएगा। बैंक के विस्तारीकरण के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। ऋण व्यवस्था को सरल बनाया जाएगा।
सरकार की बैंकिंग से संबंधित कृषि योजनाओं को भी कार्यान्वित करने की कोशिश की जाएगी। चेयरमैन बनने पर कमल नयन शर्मा ने मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, सहकारिता मंत्री राजीव सहजल, पूर्व सीएम शांता कुमार, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल का आभार भी जताया।