फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalka-shimla Railway Track: तीन दिन के बाद शिमला पहुंचीं ट्रेनें, पर्यटकों को मिली राहत

Tue, 25 Jun 2024 06:51 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

तीन दिनों के बाद मंगलवार को सभी ट्रेनें शिमला पहुंची। गर्मियों का सीजन के कारण मंगलवार को बड़ी संख्या से ट्रेनों से सैलानी शिमला पहुंचे।
 
विज्ञापन
शिमला में मंगलवार को रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर तीन दिनों के बाद मंगलवार को सभी ट्रेनों शिमला पहुंची। इससे देश-विदेश से शिमला घूमने के लिए आने वाले सैलानियों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को सभी सात ट्रेनें तय समय पर शिमला पहुंचीं। इससे शिमला रेलवे स्टेशन पर भी खासी चहल-पहल दिखाई दी। गर्मियों का सीजन के कारण मंगलवार को बड़ी संख्या से ट्रेनों से सैलानी शिमला पहुंचे।

विज्ञापन


समरहिल में पुल नंबर 800 की मरम्मत के चलते शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर तारादेवी, कंडाघाट और बड़ोग तक ट्रेनों की आवाजाही हो रही थी। इस वजह से सैलानियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। पर्यटक मजबूरी में ट्रेन से आधे रास्ते का सफर करने के बावजूद टैक्सियों और बसों से आवाजाही कर रहे थे। इससे उनके समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही थी।

विज्ञापन


कई पर्यटकों ने इसको देखते हुए ट्रेनों की बुकिंग तक रद्द करवा दी थी। सोमवार को रेलवे विभाग ने पुल की मरम्मत को पूरा करने के बाद ट्रायल किया। पुल के पूरी तरह से सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद हिमालयन क्वीन को शिमला रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


बरसात को देखते हुए सुरक्षित किया ट्रैक
पिछले वर्ष भारी बरसात के कारण शिमला-कालका रेलवे ट्रैक के पुल नंबर 800 बह गया था। इस वजह से पटरी हवा में लटक गई थी। भारी नुकसान के कारण कई दिनों तक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रही। इसको देखते हुए रेलवे विभाग ने अस्थायी तौर पर ट्रेक को ट्रेनों के लिए बहाल कर दिया था। अब फिर बरसात से खतरे को देखते हुए विभाग ने तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में पुल नंबर 800 पर सीमेंट के पिलर लगाकर पुल को सुरक्षित कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें