फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला हाईवे पर फिर दरका पहाड़, एक घंटे तक बाधित रही आवाजाही

Fri, 21 Jun 2019 10:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर(सोलन)
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच(फाइल फोटो)
विज्ञापन

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम लगने का सिलसिला लगातार जारी है। कुमारहट्टी में फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते यहां वाहनों की आवाजाही को बार-बार रोका जा रहा है।

विज्ञापन


20 जून को भी सोलन बाईपास पर शाम के समय कुमारहट्टी के नजदीक नीलम गेस्ट हाउस के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर पहाड़ी दरकने से फोरलेन कंपनी की जेसीबी मशीन दब गई। इस कारण कुमारहट्टी-सोलन बाईपास पर लंबा जाम लग गया।

हाईवे पर ट्रैफिक वन-वे करना पड़ा। शाम का समय होने के कारण पहाड़ से भूस्खलन में दबी हुई जेसीबी के चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन मलबे में दबी जेसीबी के कारण सड़क पर एक तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन


लगभग एक घंटा जाम लगा रहा। इस कारण सैलानियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों की संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंच रहे हैं।

लेकिन अचानक हाईवे पर लग रहे जाम में फंसने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर डीएसपी परवाणू और पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर दयाराम ठाकुर ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। दयाराम ने बताया कि ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें