इन्वेस्टर मीट के लिए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल 23 से 25 जून तक दुबई दौरे पर रहेगा। यह दल हिमाचल में फूड प्रोसेसिंग यूनिटों और निर्माण क्षेत्र के लिए निवेशकों को आमंत्रित करेगा।
दुबई से लौटने के बाद 27 और 28 को मुंबई में रोड शो आयोजित किया जाएगा। इसके बाज मुख्यमंत्री दल के साथ 29 जून को शिमला लौट आएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जाने वाले इस दल में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, एसीएस उद्योग मनोज कुमार, विशेष सचिव उद्योग आबिद हुसैन सादिक, निदेशक उद्योग मौजूद रहेंगे।
24 को दुबई में रोड शो होगा। 25 जून को दुबई के मंत्री और बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक होगी। इसके बाद 26 जून को यह दल दुबई से मुंबई रवाना होगा। मुंबई में यह दल दो दिन रहेगा।
इन्वेस्टर मीट को लेकर मुंबई में 27 को रोड शो किया जाएगा। अगले दिन 28 जून को मुंबई के बड़े पूंजीपतियों के साथ बैठक होगी। यह दल 29 को शिमला लौटेगा।