फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला हाईवे: कुमारहट्टी फ्लाईओवर शुरू, सोलन से एक घंटा कम हुआ चंडीगढ़ का सफर

Sun, 28 Mar 2021 12:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)

सार

  • कालका-शिमला एनएच पर दो चरणों में किया जा रहा फोरलेन निर्माण
  • परवाणू से चंबाघाट का 97 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया
  • शेष कार्य एक सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद
विज्ञापन
कुमारहट्टी फ्लाईओवर शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वहीं अब फ्लाईओवर से वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी है। इससे सोलन से चंडीगढ़ का सफर ढाई घंटे की जगह डेढ़ घंटे में हो सकेगा। फोरलेन निर्माण कर रही ग्रिल कंपनी ने प्रथम चरण परवाणू से चंबाघाट का 97 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। शेष कार्य एक सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद है। पांच अप्रैल को इसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के हवाले भी कर देगी। 15 अप्रैल से हिमाचल आने के लिए सनवारा टोल प्लाजा पर एंट्री फीस लगेगी, जो अभी तय होनी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर दो चरणों में फोरलेन निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण का कार्य अब चरम पर है, जबकि दूसरे चरण में चंबाघाट से कैंथलीघाट का कार्य प्रगति पर है। प्रथम चरण में तैयार फोरलेन में अब सोलन से चंडीगढ़ कम समय पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। कपंनी की ओर से कुमारहट्टी फलाइओवर को भी तैयार कर दिया है। जिसमें एकतरफा वाहन गुजरना शुरू हो गए हैं। फ्लाईओवर और कुमारहट्टी-शमलेच टनल निर्माण से चंडीगढ़ का सफर कम हुआ है। वर्तमान में ग्रिल कंपनी की ओर से फोरलेन के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत कंपनी खाली पड़ी जमीन पर पौधों की रोपाई सहित छोटे पार्क तैयार कर रही है।

एनएचएआई को सौंपा जाएगा फोरलेन
ग्रिल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह, सेफ्टी मैनेजर संदीप तोमर, जितेंद्र कुमार ने बताया कि परवाणू टीटीआर से चंबाघाट तक 39 किमी फोरलेन निर्माण कार्य 97 प्रतिशत पूरा हो गया है। पांच अप्रैल को सनवारा टोल प्लाजा के चार प्लस चार लाइन को एनएचएआई को सौंप दिया जाएगा। 15 अप्रैल तक टोल प्लाजा पर टोल फीस लेना शुरू कर देगा। एनएचएआई की ओर से केरल एसोसिएट उदयपुर (राजस्थान) की निजी कंपनी को टोल प्लाजा का कांट्रेक्ट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें