फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की वर्दी में आए शातिर, काली माता मंदिर में की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी से सटे जतोग कैंट एरिया स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में चोरी हो गई है। चोरों ने शुक्रवार रात को मंदिर से चांदी के चार छत्र और चांदी के ही तीन हार चुरा लिए। दो दानपत्रों को तोड़कर हजारों की नकदी भी शातिर उड़ा ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने तीन और दानपात्रों को तोड़ने की कोशिश की पर नाकाम रहे। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड है। दो चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। एक ने आर्मी जैकेट पहनी है।

मंदिर से सटे स्टोर से ही चोरों ने सरिया और गैंती लेकर ताले तोड़े हैं। पुलिस थाना बालूगंज में पुजारी बृज मोहन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

पुजारी ने बताया है कि शनिवार सुबह जब वे जगे तो मंदिर परिसर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। एक स्टोर का कमरा भी टूटा था। मंदिर में जब जाकर देखा तो छत्र, माता की मूर्ति को पहनाए गए हार गायब थे। दो दानपात्र भी टूटे थे।
विज्ञापन


पुलिस को दिए ब्यान में पुजारी ने बताया है कि रात को हुई इस घटना की उन्हें जरा भी आवाज नहीं सुनाई दी। सुबह ही मामले की जानकारी मिली।
विज्ञापन

कमरे में सो रहे थे पुजारी

काली माता मंदिर में तीन छोटे-छोटे मंदिर हैं। मंदिरों के साथ ही कुछ कमरे भी हैं। एक कमरे को स्टोर बनाया गया है जबकि दूसरे कमरे में पुजारी का कक्ष है। मंदिर के पुजारी बृज मोहन शुक्रवार रात को इसी कमरे में सो रहे थे।

शनिवार सुबह चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस खोजी कुत्तों को साथ लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंदिर के भीतर से फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन नेगी ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

रातड़ देवता मंदिर में हफ्ते पहले हुई थी चोरी
शिमला से करीब 25 किलोमीटर दूर रातड़ देवता मंदिर में 23 अगस्त की रात को एक किलो सोने और चार किलो चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। चोर मंदिर से सोने के छत्र, अशरफियां और हार उड़ा ले गए हैं। चोरी की गई अष्टधातु की मूर्ति तो जंगल में मिल गई है लेकिन चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें