फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali news: मनाली में बॉलीवुड फिल्मी हस्तियों का मेला, काजोल, सुनील शेट्टी, जुगल हंसराज पहुंचे

Fri, 24 Feb 2023 07:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

शुक्रवार को काजोल, सुनील शेट्टी, जुगल हंसराज और पृथ्वीराज सुकुमार मनाली पहुंचे। इनका स्थानीय प्रबंधन ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार स्वागत किया। 
विज्ञापन
मनाली में फिल्मी सितारों का मेला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली में फिल्मी सितारों का मेला लग गया है। वेब सीरीज और फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली में एक साथ कई फिल्मी हस्तियां पहुंच गई हैं। जबकि कई हस्तियों का अभी मनाली आने का कार्यक्रम है। शुक्रवार को काजोल, सुनील शेट्टी, जुगल हंसराज और पृथ्वीराज सुकुमार मनाली पहुंचे। इनका स्थानीय प्रबंधन ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार स्वागत किया। मनाली में करीब एक सप्ताह से वेब सीरिज चार्ली चोपड़ा की शूटिंग चल रही है। लारा दत्ता वेब सीरीज की शूटिंग कर लौट गईं ,जबकि नीना गुप्ता इन दिनों शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा एंडेमॉलस के निर्देशन में बन रहीं नंदा देवी वेब सीरिज की शूटिंग के लिए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी, जुगल हंसराज ने मनाली में डेरा डाल दिया है। दोनों फिल्मी हस्तियां शुक्रवार को मनाली पहुंची।

विज्ञापन


भुंतर एयरपोर्ट से वह सीधा ताज बड़ागढ़ रिजार्ट पहुंचे, जहां पर स्थानीय प्रबंधकों ने उनका स्वागत किया। करीब एक सप्ताह तक नग्गर क्षेत्र में वेब सीरीज की शूटिंग की जाएगी। इतना ही नहीं बॉलीवुड फिल्म सरजमीं की शूटिंग भी मनाली में शुरू हो गई है। करण जौहर की धर्मा प्रोडेक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म क निर्माता निर्देशक क्योजी इरानी की पूरी यूनिट ने यहां डेरा जमा लिया है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री काजोल, अभिनेता पृथ्वी राज मनाली पहुंचे हैं। काजोल का स्पेन रिजार्ट होटल में शानदार स्वागत हुआ। स्थानीय कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि करीब डेढ़ महीने तक इस फिल्म की शूटिंग मनाली के विभिन्न स्थलों में की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें