फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में कैलाश फेडरेशन खोलेगा पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और राशन की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
फेडरेशन की बीओडी की बैठक में लिया फैसला, पेट्रोल पंप खोलने के लिए कमेटी चिह्नित करेगी जिले में जगह
विज्ञापन

500 उपभोक्ताओं की मांग पर खुलेगी राशन की दुकान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कैलाश फेडरेशन की बीओडी (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर) की बुधवार हुई बैठक में व्यवसाय विस्तार, रोजगार सृजन, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और राशन की दुकानें खोलने से संबंधित निर्णय लिए गए।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं का सर्वे करने का फैसला लिया गया। इसके लिए कमेटी का गठन किया है, जो शिमला ग्रामीण, ठियोग, रामपुर, रोहड़ू सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर संभावित स्थानों की पहचान करेगी। कमेटी को करीब एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला कैलाश फेडरेशन की बीओडी बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि बैठक में घाटे में चल रही राशन की दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं जिन क्षेत्रों में 400-500 या उससे अधिक उपभोक्ताओं की मांग होगी, वहां नई राशन की दुकानें खोलने पर विचार किया जाएगा। नई दुकानों के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार देने पर भी विशेष जोर दिया गया। फेडरेशन का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था बनाना है, जिससे दुकानें कम से कम नो-प्रॉफिट-नो-लॉस के आधार पर संचालित हों और कर्मचारियों का वेतन, बिजली तथा अन्य खर्च पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लेखाधिकारी और अकाउंट्स अधिकारी के पदों को जल्द भरने का निर्णय लिया गया। क्लर्क, ड्राइवर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए भी सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। फेडरेशन के सीएस स्टोर सहित किसानों, बागवानों और उपभोक्ताओं से जुड़ी नई गतिविधियों की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इनके लिए सर्वे और आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निदेशक मंडल के सदस्य कर्म चंद, जयलाल डांटा, प्रेम सिंह, नरेश शर्मा, प्रेम डोगरा, त्रिलोक भलूनी और ललित कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें