फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सब्जी मंडी पहुंची कचनार, 140 रुपये किलो बिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
घणाहट्टी क्षेत्र से पहुंच रही फसल
विज्ञापन

सप्लाई कम होने से ज्यादा मिल रहे दाम
साल में कुछ ही दिनों के लिए बाजार में मिलती है सब्जी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही लोअर बाजार सब्जी मंडी में कचनार की सब्जी पहुंचनी शुरू हो गई है। रविवार को कचनार 140 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी।
मंडी में कचनार घणाहट्टी से आ रही है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि एक-दो दिनों से मंडी में कचनार की आवक शुरू हुई है। मात्रा कम होने के कारण इसके दाम अधिक हैं। जैसे-जैसे आवक बढ़ेगी, कीमतों में कुछ कमी आने की उम्मीद है। कई लोग इसे खास तौर पर खरीदकर घर ले जा रहे हैं, क्योंकि यह साल में कुछ ही दिनों के लिए ही बाजार में मिलती है।
कचनार की कलियों से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। आमतौर पर इसकी सब्जी प्याज, टमाटर और मसालों के साथ बनाई जाती है। इसके अलावा कुछ लोग कचनार का अचार या दही के साथ इसकी सब्जी बनाना भी पसंद करते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही सब्जी मंडी में अन्य सब्जियों के दाम भी सामान्य रहे। मटर 20 से 40 रुपये, टमाटर 20 रुपये, खीरा 20 से 30 रुपये, फूलगोभी 25 से 30 रुपये, बंदगोभी 20 से 25 रुपये, कटल 80 रुपये, आलू 15 रुपये और प्याज 25 रुपये प्रतिकिलो तक बिका।
विज्ञापन

क्या होती है कचनार
कचनार दरअसल एक पेड़ की फूलों की कलियां होती हैं, जिन्हें सब्जी के रूप में उपयोग किया जाता है। यह सब्जी खास तौर पर पहाड़ी और उत्तरी भारत के इलाकों में काफी लोकप्रिय है। स्थानीय लोग इसे स्वाद के साथ-साथ इसके पोषक गुणों के कारण भी पसंद करते हैं। इसमें फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। वसंत में कचनार के पेड़ों पर नई कलियां आती हैं, जिन्हें तोड़कर बाजारों में बेचा जाता है। यही वजह है कि यह सब्जी सीमित समय के लिए ही उपलब्ध होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें