फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को जडेरा में होगी कबड्डी स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रामलीला क्लब जडेरा की ओर से पांच अक्तूबर को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता मैट पर करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर क्लब ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रामलीला क्लब के प्रधान दिलीप कुमार, उप प्रधान काकू राम, सचिव अशोक टंडन, कोषाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि विजयदशमी के उपलक्ष्य पर रामलीला मैदान जडेरा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

टीम एंट्री का समय सुबह 10 बजे रखा गया है। प्रतियोगिता का आयोजन जिला कबड्डी संघ के जिला अध्यक्ष रफी, जिला सचिव ओम प्रकाश की देख रेख में होगा। रामलीला क्लब ने जिलेभर की टीमों से प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया है। क्लब के प्रधान ने बताया कि इसी दिन शाम को रामलीला मैदान से दशहरा की झांकी भी निकाली जाएगी। झांकी में जडेरा, सिल्लाघ्राट, चंबी और घघरोता पंचायत के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
रामलीला क्लब के प्रधान दिलीप कुमार, उपप्रधान काकू राम ने बताया कि पिछले 18 सालों से जडेरा में रामलीला का सफल मंचन हो रहा है और हर वर्ष क्लब युवाओं के प्रोत्साहन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन करवाता है। जो टीम स्पर्धा में हिस्सा लेना चाहती है, वह एक दिन पहले क्लब के पदाधिकारी से संपर्क करके टीम की एंट्री करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें