फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति मर्डर केसः अब देवताओं की शरण में विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में बरी दून विधायक रामकुमार चौधरी अब मंदिरों और दरगाहों में नतमस्तक होंगे। संकट की घड़ी में परिजनों की रिहाई की मन्नत को पूरा करने के लिए वह सपरिवार राजस्थान के जिला गंगानगर के बागड़ स्थित जाहरवीर श्री गोगा जी की दरगाह में दर्शन करने रवाना हुए।
विज्ञापन


जेल से छूटने के ठीक एक दिन बाद शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घर से निकलने से पहले उन्होंने हरिपुर संडोली स्थित गोगा माड़ी मंदिर में मत्था टेका। चर्चा है कि विधायक के परिजनों ने जाहरवीर श्री गोगा जी से मन्नत मांगी थी कि अगर उनका बेटा सही सलामत वापस लौट आएगा तो वह गोगा जी महाराज के दर्शन करने जाएंगे।

पहले अंबाला से ही सीधे बागड़ जाने का कार्यक्रम था लेकिन पूर्व विधायक चौधरी लज्जा राम के निर्देश पर पहले विधायक अपने घर आए उसके बाद शुक्रवार सुबह छह बजे ही रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार सहित गोगा माड़ी जाएंगे चौधरी

घर पर कोई न होने के चलते माता व पिता घर पर ही रहे। चौधरी परिवार का पूरा कुनबा उनके साथ गया है। जिसमें विधायक चौधरी राम कुमार व उनकी पत्नी कुलदीप कौर (निधि) के साथ राम के बड़े भाई भजन चौधरी, पत्नी गुरनाम गौर, चौधरी मदन लाल, उनकी पत्नी भूपेंद्र कौर समेत छह वाहनों के काफिले गए हैं।

यह है कार्यक्रम
गोगा माड़ी के भगत धर्मपाल ने बताया कि चौधरी राम कुमार बागड़ स्थित गोगा माड़ी पर चादर चढ़ाएंगे। उसके बाद वहां पर प्रसाद व लड्डू का भोग लगाएंगे। बाबा से आर्शिवाद लेने के बाद विधायक का देर रात्रि यहां लौटना प्रस्तावित है। बद्दी से बागड़ 332 किमी दूर है तथा देर रात्रि 11 बजे तक वापस लौटने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें