प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने मुख्य न्यायाधीश (कार्यवाहक) का पदभार ग्रहण कर लिया है। भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने इस बारे में 18 अप्रैल 2023 को अधिसूचना जारी की थी।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने मुख्य न्यायाधीश (कार्यवाहक) का पदभार ग्रहण कर लिया है। भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने इस बारे में 18 अप्रैल 2023 को अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इसके बारे में अधिसूचना जारी की है। बता दें कि 19 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव की हिमाचल हाईकोर्ट के लिए स्थाई मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव अभी पंजाब एवं हरियाणा में सेवारत हैं।