फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य ने ली हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ

Thu, 05 May 2022 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में हुए एक गरिमापूर्ण समारोह में न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य को  उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य बने हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में हुए एक गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक भी उपस्थित थे। समारोह राजभवन के दरबार हाल में हुआ। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य की उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के संबंध में भारत के राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति वारंट पढ़ा।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य का जन्म 22 दिसंबर, 1963 को हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा लेडी इरविन स्कूल शिमला और राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी शिमला से ग्रहण की है। उन्होंने राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिमला से स्नातक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से कानून की डिग्री प्राप्त की। वह वर्ष 1986 में बार काउंसिल ऑफ  हिमाचल प्रदेश के साथ वकील के रूप में नामित हुए। उन्होंने जिला न्यायालयों और उच्च न्यायालयों की कानून की सभी शाखाओं में अभ्यास किया। इन्हें वर्ष 2015 में वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया गया। 26 जून, 2021 को इन्हें  प्रदेश उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें