फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार यहां दिवाली मनाएंगे केंद्रीय मंत्री नड्डा

Mon, 09 Nov 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दिवाली पर्व को मनाने के लिए अपने गृह जिला बिलासपुर आ रहे हैं। मंगलवार शाम वह बिलासपुर पहुंचेंगे। जबकि 11 और 12 नवंबर को बिलासपुर में रहेंगे।
विज्ञापन


उधर, उनके आने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गई है। समर्थक उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री दशहरा के दौरान यहां आयोजित दुर्गा पूजा में भाग लेने के लिए आ रहे थे।

लेकिन, ऐन मौके पर उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। इससे उनके समर्थक मायूस हुए थे। खैर, अब एक बार फिर उनके बिलासपुर आने का कार्यक्रम फाइनल हुआ है। नड्डा 10 नवंबर की शाम यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 और 12 को वह अपने समर्थकों और परिवार के साथ बिलासपुर में दिवाली मनाएंगे। जबकि 13 नवंबर को सुबह वह फिर यहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें