फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कार्यकर्ताओं से बोले जेपी नड्डा - विस चुनाव में आपका विश्वास डगमगाया था जनता का नहीं

Sat, 16 Dec 2023 07:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जनता ने बता दिया है कि उन्हें कांग्रेस की नहीं, बल्कि मोदी की गारंटी पर विश्वास है, क्योंकि मोदी की गारंटी का मतलब उसका पूरा होना है।
विज्ञापन
सुंदरनगर में जेपी नड्डा का रोड शो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की झूठी गारंटियों को जनता ने दफन कर भाजपा को प्रचंड जीत दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में आपका विश्वास डगमगाया था जनता का नहीं। उस दौरान भी चेताया था कि अति उत्साहित न रहें, लेकिन अब ऐसा न हो। जनता के बीच जाकर तो देखो, वह तीसरी बार आशीर्वाद देने को तैयार है। नड्डा मंडी के सुंदरनगर में शनिवार को जनसभा संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि जनता ने बता दिया है कि उन्हें कांग्रेस की नहीं, बल्कि मोदी की गारंटी पर विश्वास है, क्योंकि मोदी की गारंटी का मतलब उसका पूरा होना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी कांग्रेस के जीत के दावे कर रहे थे, लेकिन न तो उनका छत्तीसगढ़ मॉडल चला और न ही राजस्थान में कांग्रेस की गारंटियां।

विज्ञापन



हिमाचल प्रदेश में आपदा के दौरान न तो बड़ा गांधी आया और न ही छोटा गांधी आया, लेकिन भाजपा के सभी नेता आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा से निपटने के लिए राहत राशि भी दी। आज प्रधानमंत्री मोदी ने देश में राजनीति की संस्कृति ही बदल दी है। कांग्रेस जहां सत्ता सुख में लगी रहती थी, वहीं भाजपा ने सेवाभाव से काम कर जनता का दिल जीता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हमारा प्रत्याशी कमल का फूल ही होगा और हमें कमल के फूल को जिताकर लोकसभा भेजना है। नड्डा ने सुंदरनगर में रोड शो भी निकाला। इससे पूर्व उन्होंने सुंदरनगर में भाजपा के संगठनात्मक जिला कार्यालय का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 हजार बहनें बनेंगी ड्रोन दीदी, करेंगी नैनो खाद का छिड़काव : नड्डा
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आने वाले समय में 15 हजार बहनें ड्रोन दीदी की भूमिका निभाते हुए खेतों में नैनो खाद का छिड़काव करेंगी। यह जानकारी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शिरकत करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। नड्डा मंडी जिला के नाचन विधाानसभा क्षेत्र के नौलखा गांव से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल व अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने सुंदरनगर में रोड शो किया। यहां तीन राज्यों में भाजपा की हुई जीत को लेकर कार्यकर्ता खूब उत्साहित दिखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें