फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में भारत सरकार ने चुकता किए 950 करोड़: नड्डा

Mon, 14 Jan 2019 07:41 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर स्थित विजयपुर अपने निवास स्थान पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व मनाया। केंद्रीय मंत्री सोमवार दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन


इस दौरान बिलासपुर जिले के भाजपा विधायक और कार्यकर्ता उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना शुरू होने के 110 दिन में करोड़ों लोगों ने स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाया है।

बताया कि अभी तक भारत सरकार ने 950 करोड़ का बिल भी चुकता किया है। इस योजना का वे लोग लाभ उठा रहे हैं, जो इलाज नहीं करवा पाते थे। आर्थिक रूप से कमजोर थे, उनका इलाज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आयुष्मान के माध्यम से चल रहा है।
विज्ञापन


कहा कि हर एक मिनट इस योजना को मॉनिटर किया जा रहा है। यह स्कीम दुनिया को दिशा देने वाली है। इसके अलावा यह स्कीम वर्ल्ड की सबसे बड़ी इंश्योरेंस स्कीम है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने रविवार देर शाम को परिवार सहित लोहड़ी पर्व पर पूजा-अर्चना की। 

इस मौके पर घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग, झंडूता के विधायक जेआर कटवाल, सीएम के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, स्कूल शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन सुरेश सोनी सहित जिला भाजपा सचिव स्वदेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें