फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र की टिप्पणी से कार्यकर्ता आहत: सुखविंद्र सूक्खू

Mon, 14 Jan 2019 06:40 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की टिप्पणी से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ता पार्टी के लिए रीढ़ होते हैं न कि कूड़ा-कबाड़। कार्यकर्ताओं का पार्टी में पूरा मान-सम्मान होना चाहिए। 

विज्ञापन


सुक्खू ने सोमवार को जारी बयान में पार्टी के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से भी मांग की है कि कार्यकर्ताओं का पार्टी में मान-सम्मान सुनिश्चित हो। किसी को भी कार्यकर्ताओं पर अमर्यादित टिप्पणी की इजाजत नहीं होनी चाहिए।

सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत के लिए जितने जरूरी कार्यकर्ता हैं, उतने ही पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स, सांसद आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर और कौल सिंह ठाकुर भी हैं।
विज्ञापन


इसलिए जिन कार्यकर्ताओं के दम पर हम विधायक बनते हैं, उनके खिलाफ कोई गलत टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। सुक्खू ने कहा कि 17 जनवरी को कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में चौड़ा मैदान में पहुंचे। इस दिन पार्टी लोकसभा चुनावों का शंखनाद करेगी।

उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने वीरभद्र के उन्हें कबाड़ कहने पर आपत्ति जताई है। जिलाध्यक्षों ने कहा कि वयोवृद्ध नेता को ऐसा कहना शोभा नहीं देता। वीरभद्र सिंह उन्हें कबाड़ सिद्ध करके दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें