फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के हिमाचल दौरे पर आया जेपी नड्डा का बड़ा बयान

Mon, 21 Aug 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि 10 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल दौरा अभी फाइनल नहीं हुआ है। पीएमओ से ऐसी कोई जानकारी अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एम्स हिमाचल में ही बनेगा लेकिन अभी स्थान चिह्नित नहीं किया गया है। अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत में नड्डा ने प्रदेश सरकार पर केंद्र की योजनाओं का लाभ न उठाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को विभिन्न प्रोजेक्टों के तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र में करोड़ों रुपये की योजनाओं से जोड़ा है। लेकिन, प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ नहीं उठा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने केंद्र को किसी भी योजना की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तक नहीं भेजी है, जिससे जनता लाभ उठाने से वंचित है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई निर्णय लिए हैं, जिनमें सभी प्रदेशों को केंद्र से मिलने वाली मुफ्त दवाओं की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले से अधिक दवाएं प्रदेश के सभी अस्पतालों में मुफ्त दी जा रही हैं। 
विज्ञापन

गोरखपुर में बच्चों की मौत पर भी दिया बयान

गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के सवाल पर नड्डा ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। नड्डा ने मुजफ्फरनगर के खतौली में हुई रेल दुर्घटना पर भी शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी बड़े अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है। अतिरिक्त डॉक्टरों की एक विशेष टीम भी तैनात कर दी है। डॉक्टरों की टीम तैयार है, जो यूपी सरकार के मदद मांगने पर तुरंत रवाना हो जाएगी। हालांकि यूपी सरकार ने इसे अपने स्तर पर ही निपटा लिया है। इस संबंध में उनकी यूपी के रेल मंत्री व केंद्रीय रेल मंत्री से बात हो चुकी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें