फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा बोले-वीरभद्र सरकार को जो चाहिए, वह केंद्र देगा

Sun, 24 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैनबाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने कहा कि वे हिमाचल सरकार का सहयोग करना चाहते हैं लेकिन केंद्र को प्लान तो भेजें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल में प्रस्तावित एम्स का मामला जल्द केंद्रीय मंत्रिमंडल में रखा जाएगा। देश के हर अस्पताल में मुफ्त डायग्नोस्टिक की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इस पर करीब 9000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


देश भर में करीब 3000 जन औषधि केंद्र भी खोले जाएंगे। नड्डा ने वीरभद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे राजनीति से उठकर हिमाचल सरकार का सहयोग करना चाहते हैं लेकिन केंद्र को प्लान तो भेजें। वीरभद्र सरकार को जो चाहिए, वह केंद्र देगा।

जहां कहा जाएगा, वहां साइन कर दिए जाएंगे पर केंद्र के पैसे को प्रदेश सरकार खर्च तो करे। उन्होंने कहा कि 12000 करोड़ रुपये केंद्र ने आठ एनएच को दिए हैं। वह अभी पाइप लाइन में हैं। हिमाचल सरकार काम नहीं कर रही।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के अलावा नड्डा ने सैनबाला पंचायत में ग्रामोदय से भारत उदय एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में एम्स से पूरे प्रदेश को फायदा होगा।
Trending Videos

ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत, सिरमौर के लिए कई तोहफे

सैनवाला गांव में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को ग्रामोदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला
ंविकास खंड नाहन की आमवाला-सैनवाला पंचायत के सैनवाला गांव में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को ग्रामोदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका सैनवाला में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने वर्ष 2014-15 में 21 करोड़ लोगों को बैंक सुविधा से जोड़ा है।

जबकि इससे पूर्व 1971 में इंदिरा गांधी के समय में सवा तीन करोड़ खाते खोले गए थे। यह भाजपा सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसका गरीब किसानों एवं आमजन को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि धनवान लोगों से आह्वान किया था कि वह एलपीजी पर अपनी सब्सिडी छोड़ दें जिस पर एक करोड़ से अधिक आर्थिक रूप से संपन्न लोगों ने अपनी सब्सिडी छोड़ दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों एवं किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिसका उन्हें सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सैनवाला में कम्यूनिटी सेंटर के लिए 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा दी। साथ ही कालाअंब व सैनवाला के बीच 50 बैड वाला ईएसआई अस्पताल खुलवाने का भी आश्वासन दिया जिस पर जनता ने स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

राजनीतिक बयानबाजी से काटी कन्नी, शांता से करेंगे बात

सांसद शांता कुमार द्वारा बड़े-बुजुर्ग नेताओं के मार्गदर्शक मंडल की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल के जवाब में नड्डा ने कहा कि शांता उनके सम्माननीय है। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा इस बार काफी आक्रामक दिखे। अपने लगभग एक घंटे के संबोधन में नड्डा ने भले ही राज्य सरकार पर सीधे तौर पर हमला नहीं बोला, लेकिन इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह डाला। हां, राजनीतिक बयानबाजी से उन्होंने जरूर कन्नी काटी। जबकि केंद्र की पूर्व यूपीए सरकार पर जरूर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार द्वारा बड़े-बुजुर्ग नेताओं के मार्गदर्शक मंडल की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल के जवाब में नड्डा ने कहा कि शांता उनके सम्माननीय है। उनसे समय-समय पर बातचीत होगी। यदि उन्होंने कुछ कहा है तो इस संदर्भ में वह उनसे बात करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वापसी के सवाल पर भी कुछ स्टीक नहीं कहा।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता है। पार्टी के काम में ही वह विश्वास रखते हैं। वह सरकार के पद को छोड़ पार्टी के कार्य के लिए गए थे। प्रदेश की राजनीति में तीखी बयानबाजी पर नड्डा ने हालांकि कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। लेकिन, इतना जरूर कहा कि राजनीति अलग होनी चाहिए। विकास को गति देने के लिए अधिक कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को न्याय देना उनका धर्म है। उन्हें बेहतर सेवाएं मिलनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें