हिमाचल सरकार ने 36 प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर किया है। हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक आईएएस अधिकारी विकास लाबरू को नगर निगम धर्मशाला का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला के मौजूदा आयुक्त एचएएस अधिकारी राकेश शर्मा को एडीसी धर्मशाला के पद पर बदला गया है। आईएएस अधिकारी हिमांशु शेखर चौधरी को विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नियुक्त किया गया है और उनके पास हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्री कारपोरेरशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
आईएएस अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. राजकृष्ण प्रुथी को आयुर्वेद निदेशक के पद पर बदला गया है। अब नए प्रारंभिक शिक्षा निदेशक एचएएस अधिकारी मनमोहन शर्मा नियुक्त किए गए हैं। निदेशक नगर नियोजन आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
इन अफसरों के भी हुए तबादले
विशेष सचिव कार्मिक अमरजीत सिंह को निदेशक संपदा का कार्यभार दिया गया है।
विशेष सचिव कार्मिक अमरजीत सिंह को निदेशक संपदा का कार्यभार दिया गया है। एचएएस अधिकारियों में डा. विशाल शर्मा को राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का सचिव लगाया गया है और उन्होंने श्रवण कुमार को रिलीव किया है। शशि ठाकुर को भाषा विभाग का निदेशक तैनात किया गया है।
एडीएम लॉ एंड ऑर्डर शिमला डीके रतन को एडीसी शिमला लगाया गया है। हरबंस सिंह को एडीएम नाहन, सुनील शर्मा को एडीएम प्रोटोकॉल शिमला, जीसी नेगी को एडीएम लॉ एंड ऑर्डर शिमला, रमन कुमार शर्मा को निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा, डीके नेगी को अतिरिक्त निदेशक महिला कल्याण तैनात किया गया है।
प्रभात चंद को भू-अधिग्रहण अधिकारी ब्यास डैम प्रोजेक्ट तलवाड़ा, संदीप सूद को आरटीओ फ्लाइंग स्कवायड कांगड़ा, सुषमा वत्स को संयुक्त निदेशक भू रिकार्ड शिमला, पंकज शर्मा को सूचना आयोग सचिव और निहंत ठाकुर को एसडीएम रामपुर लगाया गया है।
कैलाश चंद को संयुक्त निदेशक आईजीएमसी शिमला में नियुक्त किया गया है।
कैलाश चंद को संयुक्त निदेशक आईजीएमसी शिमला में नियुक्त किया गया है और उन्हें संयुक्त निदेशक मेडिकल शिक्षा का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। नीलम दुल्टा एसडीएम कंडाघाट, एके सूद को एसी टू डीसी चंबा, सुरेंद्र मोहन सानी को संयुक्त निदेशक खाद्य आपूर्ति, शशिपाल नेगी को एसी टू डीसी कांगड़ा और सुनयना शर्मा को एसडीएम बैजनाथ नियुक्त किया गया है।
सुरेंद्र मोहन को एसडीएम निचार की तैनाती दी गई है और उनके पास बीडीओ निचार का भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। अवनिंद्र कुमार शर्मा को एसडीएम रिकांगपिओ, विजय कुमार को एसी टू डीसी किन्नौर और नरेंद्र कुमार को सहायक बंदोबस्त अधिकारी सोलन लगाया गया है।
बलबीर ठाकुर को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कांगड़ा, कामेश्वर सिंह धौलटा को हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग सचिव, जगन ठाकुर को एडीएम काजा, लायक राम वर्मा को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की और नीरज गुप्ता को आरटीओ मंडी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।