जेपी नड्डा 1977 से 1979 तक रांची में रहे। उनके पिता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति व पटना विवि के प्रोफेसर रहे। नड्डा 1975 में जेपी आंदोलन से सुर्खियों में आए। इस आंदोलन में भाग लेने के बाद जेपी नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए।
1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे। पटना से स्नातक के बाद नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। 1983 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वह विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष चुने गए।
नड्डा का जीवन परिचय
पिता : डॉ. नारायण लाल नड्डा
माता : स्व. कृष्णा नड्डा
जन्म : 2 दिसंबर 1960, जन्म स्थान पटना
पत्नी : डॉ. मल्लिका नड्डा, 11 दिसंबर 1991 को शादी हुई
पुत्र : हरीश और गिरीश
शिक्षा : बीएए एलएलबी, प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर स्कूल पटना। स्नातक पटना कॉलेज और एलएलबी की पढ़ाई एचपीयू शिमला से ग्रहण की।