फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे जेपी नड्डा

Fri, 16 Dec 2022 09:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

नड्डा के स्वारघाट पहुंचने पर श्री नयना देवी जी से भाजपा के नव निर्वाचित विधायक रणधीर शर्मा ने उनका कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।  जेपी नड्डा ने रणधीर को विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बधाई दी। 
विज्ञापन
बिलासपुर पहुंचे जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहली बार बिलासपुर पहुंचे। नड्डा के स्वारघाट पहुंचने पर श्री नयना देवी जी से भाजपा के नव निर्वाचित विधायक रणधीर शर्मा ने उनका कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। जेपी नड्डा ने रणधीर को विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बधाई दी।

विज्ञापन


इस दौरान नड्डा नयना देवी मंडल के कार्यकर्ताओं से मिले और इस जीत के लिए उनका आभार जताया। बता दें जेपी नड्डा अपनी भतीजी की शादी के समारोह में हिस्सा लेने के लिए बिलासपुर पहुंचे हैं। भतीजी की शादी 8 दिसंबर को दिल्ली में हुई थी। वहीं, उसकी रिसेप्शन अब बिलासपुर के विजयपुर में रखी है। नड्डा चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से बिलासपुर पहुंचे। 17 दिसंबर को पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने के बाद वह 18 दिसंबर को वापस दिल्ली लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें