एम्स को लेकर एक बार फिर नड्डा और धूमल खेमे के बीच गुटबाजी सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री नड्डा बिलासपुर में अकेले मोर्चा संभाले हुए हैं। एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम और मोदी की रैली की तैयारियों से अभी तक धूमल गुट सामने नहीं आया है।
पीएम नरेंद्र मोदी की 3 अक्तूबर को बिलासपुर में रैली है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर और पार्टी अध्यक्ष सतपाल सत्ती और शांता कुमार जैसे वरिष्ठ नेताओं में से कोई भी कद्दावर नेता तैयारियों का जायजा लेने नहीं पहुंचा है।
हालांकि, टिकट की चाह पालने वाले दूसरी पंक्ति के नेता जरूर नड्डा के दरबार में हाजिरी भर रहे हैं। एम्स के शिलान्यास को लेकर पूर्व में भाजपा के ही सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।