फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा के पिता डॉ. नारायण की पुस्तक ‘विधि की एक रचना’ का दिल्ली में हुआ विमोचन

Sat, 13 Jul 2019 08:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पिता एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. नारायण लाल नड्डा ने अपनी जीवन यात्रा को एक पुस्तक पर उकेरा है। उन्होंने ‘विधि की एक रचना’ शीर्षक से आत्मकथा लिखी है।

विज्ञापन


बीते दिन दिल्ली में एक समारोह के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस पुस्तक का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के समय डॉ. नारायण लाल नड्डा के स्टूडेंट रहे कई पूर्व छात्रों ने भी भाग लिया।

रांची विश्वविद्यालय में कुलपति के पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. नड्डा सेवानिवृत्ति के बाद से बिलासपुर के विजयपुर स्थित अपने आवास में ही रह रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने ‘विधि की एक रचना’ शीर्षक से आत्मकथा लिखी है। इसमें उन्होंने जीवन के कई अनछुए पहलुओं को सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन


दिल्ली में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस पुस्तक के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे, जेपी नड्डा और उनकी धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें